फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पऱ भयंकर सड़क हादसा, एक की मौत कई घायल

Wed, 25 Jun 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पऱ भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वैशाली में न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर दो तेज रफ्तार अपाची बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान जफराबाद  निवासी बिट्टू कुमार के रूप मे हुई है। घटना न्यू सिक्स लेन ब्रिज के खंभा संख्या 15 के पास हुई है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेद रंग की अपाचे बाइक एवं ब्लू रंग की अपाची बाइक एक दूसरे के विपरीत दिशा से आते हुए तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इस घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें सभी को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों में एक रुस्तमपुर, दो जफराबाद और एक जेठूली निवासी हैं। उन घायलों में दो की पहचान नही हो सकी है। घायलों में जिनकी पहचान हुई है, उनमें रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी झिमी लाल राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। घायलों में रुस्तमपुर निवासी नागेश्वर राय के पुत्र कारू कुमार,  जाफराबाद निवासी अच्युतानंद राय के पुत्र जितेंद्र कुमार, रुस्तमपुर जेटली निवासी बबलू कुमार शाह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच भेज दिया है। सभी की हालात गंभीर बनी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पुलिस की वर्दी पहनकर शराब ले जा रहा था नकली दरोगा, उत्पाद विभाग की टीम ने खेप के साथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर हुए सड़क हादसे के संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खंभा संख्या 15 के पास सिक्सलेन पूल पर घटना हुई है। दो अपाची बाइक मे आपस मे टक्कर हुई है। अभी घायलो को अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल की पहचान नहै हुई है। सभी गंभीर रूप से घायल है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें