फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्वामी कैलाशानंद गिरी का हुआ भरपूर स्वागत; भक्तों ने कहा- दिव्य संत के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो गया

Fri, 30 May 2025 11:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : स्वामी कैलाशानंद गिरी के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु व महापुरुष वहां पहुंचे और उनके सान्निध्य में जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त की।
विज्ञापन
डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेचर विलेज, जमुई द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 परम पूज्य गुरुदेव डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत समारोह अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। यह शुभ अवसर न केवल जमुई की भूमि के लिए गौरवपूर्ण रहा, बल्कि समस्त सनातन धर्म प्रेमियों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व के समान था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे

राष्ट्र और मानवता के कल्याण के लिए डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के द्वारा दिया गया आध्यात्मिक ज्ञान, संत दर्शन और जीवन मार्गदर्शन इस समारोह का मूल उद्देश्य था। इस संबंध में श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे दिव्य संत के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील

इस मौके पर हज़ारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु व महापुरुष वहां पहुंचे और उनके सान्निध्य में जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त की। इस कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस बात का विश्वास जताते हुए कहा कि डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के पावन चरणों का स्पर्श जमुई में सत्य, धर्म और आध्यात्मिक चेतना के एक नव प्रभात का सूत्रपात करेगा। नेचर विलेज गुरुजी के संरक्षण में उसी प्रकार समर्पित रहेगा जैसे वटवृक्ष की एक अटूट पत्ता – सदा सेवामय, सदा समर्पित।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें