फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, अचानक पहुंची एसवीयू की टीम

Fri, 07 Mar 2025 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

जिला परिवहन पदाधिकारी बिहारशरीफ में रहते हैं। गुरुवार सुबह एसवीयू टीम दरवाजा खटखटाने लगी। मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो दंग रह गए। एसवीयू की टीम ने डीटीओ के फ्लैट के बारे में पूछा और अंदर चले गए। इस कार्रवाई से नालंदा में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
नालंदा डीटीओ इसी मकान में किराए पर रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) अनिल कुमार दास के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की छह सदस्यीय टीम ने बिहार शरीफ स्थित डीटीओ के किराए के मकान में छापेमारी की। सुबह करीब छह से सात बजे के बीच एसवीयू की टीम दो गाड़ियों में बिहार शरीफ के उस मकान के पास पहुंची, जहां अनिल कुमार दास किराए पर रह रहे हैं। मकान मालिक द्वारा दरवाजा खोले जाने के बाद टीम ने बिना किसी हंगामे के कार्रवाई शुरू की। फ्लैट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इस रेड के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एसवीयू ने छापेमारी किस उद्देश्य से की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अनिल कुमार दास के खिलाफ किसी भ्रष्टाचार या अन्य अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि इस छापेमारी के दौरान क्या सामान बरामद हुआ है? हालांकि, एसवीयू द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। इस समय नालंदा और बिहार शरीफ में यह घटना चर्चा का विषय बन चुकी है, और पूरे मामले पर मीडिया की नजरें बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें