फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : निगरानी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के कर्मी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा

Tue, 07 Jan 2025 06:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिजली विभाग के कर्मी ने एक व्यक्ति से बिजली का कनेक्शन लगाने के नाम पर 90 हजार रुपए की मांग की थी। सहूलियत के लिए आरोपी ने उस शख्स को तीन किस्तों में उक्त राशि को पूरा करने की बात कही थी। अब आरोपी निगरानी की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
निगरानी की गिरफ्त में बिजली विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगरानी विभाग की टीम ने पटना ke बिजली विभाग में पेसू के कंज्यूमर ऑपरेटिंग सर्विस के पद पर पदस्थापित अखिलेश कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम अखिलेश कुमार से पूछताछ कर रही है। अखिलेश कुमार कंज्यूमर ऑपरेटिंग सर्विस के पद पर पदस्थापित हैं। उन्होंने एक व्यक्ति से बिजली का कनेक्शन  लगाने के नाम पर 90 हजार रुपए की मांग की थी। अखिलेश कुमार के अनुसार पीड़ित को 90 हजार रुपये तीन किस्तों में देने थे। इसके बाद उस शख्स ने निगरानी विभाग में शिकायत की। शिकायत मिलते ही निगरानी के अधिकारी ने टीम बनाकर भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित 30 हजार रुपया लेकर अखिलेश कुमार के पास पहुंचा। पहले से जाल बिछाए निगरानी की टीम ने पीड़ित से 30 हजार रुपया देते ही उसे रंगे हाथ गिरफ्लितार कर लिया।

विज्ञापन



 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें