फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: श्राद्धकर्म में गया था छात्र, मिली मौत; मां ने कहा- लोगों को खाना परोस रहा था, किसी ने मार दी गोली

Wed, 20 Nov 2024 09:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar Student Shot Death: आरा सदर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि भकुरा गांव के रहने वाले एक किशोर रितिक कुमार की गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में मंगलवार देर रात गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई। वह श्राद्धकर्म में खाना परोस रहा था। अचानक किसी ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे बेटे को किसने और क्यों गोली मारी? यह पता नहीं। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से और हत्यारोपी की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन


खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया
इधर, गोलीबारी में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही सदर एएसपी परिचय कुमार और स्थानीय थाना के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी शिव प्रसन्न राय उर्फ यादव के 12 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि रितिक अपनी मौसी की सास के निधन के उपरांत श्रद्धाकर्म में शामिल होने के लिए अलीपुर गांव गया हुआ था, जहां देर रात वो श्राद्धकर्म के भोज में खाना चला रहा था, तभी किसी ने अचानक उसे गोली मार दी। इससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

पंगत पर बैठे लोगों को खाना परोस रहा था
मृत किशोर की मां शिवमुनि देवी ने बताया कि उनका बेटा रितिक श्राद्धकर्म भोज में पंगत पर बैठे लोगों को खाना परोस रहा था, तभी किसी ने उसे गोली मार दी और उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला कौन था? और उसने किस वजह से मेरे बेटे को गोली मारी है? इसका मुझे पता नहीं है। वहीं आरा सदर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि भकुरा गांव के रहने वाले एक किशोर रितिक कुमार की गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। लाश को देखने से लगता है कि गोली काफी करीब से मारी गई है। हत्यारे की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उसकी तलाश जारी है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें