फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन छात्राओं को रौंद कर भाागने वक्त स्कॉर्पियो ने टेम्पो में मारी टक्कर; एक की मौत, 10 घायल

Fri, 13 Dec 2024 12:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है। लोग मुआवजे और स्कॉर्पियो ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर नहीं रहने की वजह से यहां हादसा होता है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गयी है। वही दो छात्राएं समेत 10 लोग घायल है। बताया जाता है कि बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से स्कार्पियो सीवान के तरफ आ रही थी। शहबाज चौक के पास स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे तीन छात्राएं बस के इंतजार में खड़ी थी। तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने तीनों को रौंद दिया और भागने लगा। इसी दौरान स्कॉर्पियो का टायर फट गया और वह एक टेम्पो में जा टकराया। टक्कर लगते ही टेम्पो में सवार आठ यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन

 
सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आसपास के लोगों ने तीन छात्राओं समेत बाकी लोगों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा की पहचान तन्नू कुमारी के रूप में हुई है। वही घायल दो छात्राओं की पहचान मंजू कुमारी एव रुबीना खातून के रूप के हुई। वही टेम्पो में सवार आठ लोग का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया
इधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है। लोग मुआवजे और स्कॉर्पियो ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर नहीं रहने की वजह से यहां अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है। और अगर हमलोग ठोकर बनवाते हैं तो प्रशासन हमलोगों पर केस करती है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  बड़हरिया थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हुई है। दो घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें