पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी सोनु कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। यह कार्रवाई मनेर थाना क्षेत्र में की गई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दही गोप हत्या कांड मामले का वांछित अपराधी सोनू कुमार के मनेर में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए संयुक्त रूप से छापामारी। पुलिस को देख अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसपर की गई जवाबी कार्रवाई में वांछित सोनु कुमार के पैर में गोली लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी
पुलिस को देखते ही अपराधी करने लगे फायरिंग
घटना के संबंध में सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू अपने साथियों के साथ मनेर थाना क्षेत्र के सुवर मरवा में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पटना पुलिस और एसटीएफ को मिलकर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चिन्हित स्थान की घेराबंदी करने लगी। पुलिस से घिरते देख अपराधी फायरिंग करने लगे। तब पुलिस को मजबूर होकर जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी।
अपराधियों ने चार राउंड फायर किए
सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस का कहना है कि अपराधियों की तरफ से चार राउंड फायर किए गये। तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। गोली सोनू के पैर में लगी, लेकिन उसके बाद भी वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा लिया। एनकाउंटर के दौरान उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द उनसब की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।