गिरफ्तार बालू माफिया सत्येन्द्र पाण्डेय और उसका पुत्र नीरज पाण्डेय।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालु खनन माफिया और कुख्यात अपराधकर्मी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सत्येन्द्र पाण्डेय एवं उसका पुत्र नीरज पाण्डेय है। पुलिस का कहना है कि दोनों पिता-पुत्र पर हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सत्येन्द्र पाण्डेय के विरूद्ध भोजपुर जिला के कोईलवर थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 कांड दर्ज हैं, जबकि नीरज पाण्डेय के विरूद्ध भोजपुर जिला के कोईलवर थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 कांड दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी हैं पिता-पुत्र
गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ का कहना है कि बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोजपुर जिला के दो अवैध बालू खनन माफिया एवं कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन अपराधियों की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया कला गांव निवासी स्व० रामेश्वर पाण्डेय के पुत्र सत्येन्द्र पाण्डेय और सत्येन्द्र पाण्डेय के पुत्र नीजर पाण्डेय के रूप में की गई है।
वर्चस्व की लड़ाई में सारण के दो लोगों की हुई थी हत्या
उक्त अपराधकर्मियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 02 मई 2024 को सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो के पुत्र विकास महतो और उसी गांव के तुलसी राय के पुत्र सुरर्शन राय का अवैध बालू खनन हेतु वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ का कहना है कि कुख्यात अपराधी सत्येन्द्र पाण्डेय अवैध बालु खनन में "पाण्डे गिरोह" चलाता है, जिसका यह सरगना है एवं उसका पुत्र नीरज पाण्डेय इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सत्येन्द्र पाण्डेय और उसके पुत्र नीजर पाण्डेय को कोइलवर (भोजपुर) थाना कांड सं0 210/24 दिनांक 02.05.2024 घारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में रूपसपुर (पटना) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है।