फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कभी नक्सलियों ने डीएसपी का किया था अपहरण, अब विशेष निगरानी की टीम ने घर पर की है छापेमारी

Thu, 10 Jul 2025 11:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : अभय कुमार यादव उस समय दारोगा थे, जब नक्सलियों ने उनका कजरा से अपहरण कर लिया था। अब विशेष निगरानी की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की है। फिलहाल वह एक्साइज विभाग के डीएसपी हैं, जिनपर अकूत संपति बनाने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
आरोपी डीएसपी अभय प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार स्पेशल विजिलेंस टीम ने मद्य निषेध विभाग के डीएसपी अभय कुमार यादव के पटना और खगड़िया स्थित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुबह 8 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम 4 बजे तक चली, जिसमें डीएसपी की करोड़ों रुपये की अकूत अवैध संपत्ति का भंडाफोड़ हुआ है।

विज्ञापन

 यह कार्रवाई खगड़िया जिला के टीचर्स कॉलोनी कृष्णापुरी वार्ड नंबर 29 में स्थित उनके आवास पर की गई है। आरोपी डीएसपी अभय कुमार यादव फिलहाल पटना में पदस्थापित हैं। उनकी नियुक्ति 1994 बैच के दरोगा के रूप में हुई थी। अभय कुमार यादव खगड़िया में पसराहा, मानसी, महेशखूँट और मुंगेर के कजरा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। विशेष निगरानी टीम ने अभय कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके बाद खगड़िया में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : निगरानी की टीम ने अमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, एक लाख रुपये की थी मांग

नक्सलियों ने किया था अपहरण 
मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान डीएसपी अभय कुमार यादव के आवास से कई आपत्तिजनक कागजात बरामद किए हैं। वह कौन कौन से दस्तावेज हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। निगरानी विभाग ने किसी को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने पर पुर रूपेण रोक लगा रखी है। सुबह से अब तक लगातार गहनता से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि अपनी नौकरी के शुरूआती समय में जब वह मुंगेर जिले के कजरा थाना में पदस्थापित थे, उन्हें नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि बिहार पुलिस ने उन्हें सुरक्षित मुक्त करा लिया था।
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन

छापेमारी के बाद घर से निकलती निगरानी की टीम - फोटो : अमर उजाला
जानिये आरोपी डीएसपी के घर से क्या-क्या हुआ बरामद 
विजिलेंस टीम के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि डीएसपी अभय कुमार यादव पर 1 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम को उनके पास से 9 रजिस्ट्री डीड्स, 25 किसान विकास पत्र, 20 से अधिक बैंक खातों की जानकारी, फिक्स डिपॉजिट, ₹1.05 लाख नकद और 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण मिले। इसके अलावा, खगड़िया में उनका एक आलीशान तीन मंजिला मकान भी मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
यह खाबर्ट भी पढ़ें-Bihar News : विशेष सतर्कता इकाई ने डीईओ कार्यालय के प्रधान लिपिक को दबोचा, एक लाख रुपये रिश्वत की थी मांग

वैध आय से 50% से भी ज्यादा की अवैध संपत्ति बनाई 
विजिलेंस टीम के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि डीएसपी यादव ने अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान अपनी वैध आय से 50% से भी ज्यादा की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की है। अभय यादव का खगड़िया में लंबा कार्यकाल रहा है और वे गंगौर, मरैया, महेशखूंट सहित कई थानों में पदस्थापित रहे हैं। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इस छापेमारी से महकमे में हड़कंप मच गया है और यह भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक बड़ा संदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें