एक माह तक ठहरने की है व्यवस्था
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें। पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 3000 रुपये प्रति दिन देसी पर्यटकों के लिए और 5000 रुपये प्रति दिन विदेशी पर्यटकों के लिए रखा गया है, वहीं सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है। सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जानिए क्या है सुविधाएं
पर्यटकों के लिए फेमिली टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है। इसके लिए 6000 रुपये (दो व्यक्ति तथा दो बच्चे) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफस्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज में पर्यटन निगम कार्यालय से दोपहर 12 बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा। पहले दिन हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी। एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा। इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा। इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा। इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।