फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चलती ट्रेन में अचानक धुआं देख यात्रियों के बीच हड़कंप, चेन खींचकर रोकी ट्रेन; जानिए पूरा मामला

Sat, 31 May 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Kosi Express: ट्रेन गौरगामा ढाला के पास पहुंची ही थी कि अचानक एसी बोगी से धुआं निकलने लगा। यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। फौरन यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोकी। इसके बाद ऐसा हुआ...
विज्ञापन
कोसी एक्सप्रेस से निकलने लगा धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा से पटना हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस (18625) में शनिवार की सुबह एक एसी बोगी में अचानक धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर मामले की जानकारी गार्ड और ड्राइवर को दी। इसके बाद फौरन रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से ट्रेन निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से चली थी। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन सुबह 4:35 में पहुंची और 4:49 में प्लेटफार्म से रवाना हुई। कुछ ही दूरी पर ट्रेन गौरगामा ढाला के पास होम सिग्नल के समीप पहुंची कि अचानक एसी बी-एक कोच में धुआं भर गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। धुएं से घबराए यात्री तुरंत दूसरे कोच में चले गए। जांच में एसी बोगी के बैटरी में आई खराबी के कारण आग कारण सामने आया है। 
विज्ञापन


रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से पाई काबू 
ट्रेन करीब आधा घंटा तक होम सिग्नल पर खड़ी रही। ट्रेन कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद एसी कोच में अंधेरा छा गया और एसी काम करना बंद कर दिया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसी कोच की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। यात्रियों को दूसरे कोच में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद अगली स्टेशन कोपरिया स्टेशन पर ट्रेन को लगभग आधा घंटे तक रोका गया।
 प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिल प्रेमिका के साथ की हैवानियत, होटल वाले भी मिले हुए थे; चार पकड़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बोगी की बैटरी में खराबी आ गई थी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि एसी बोगी की बैटरी में खराबी आ जाने की वजह से धुआं निकला था। उस बोगी के बिजली सप्लाई को काट दिया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें