फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, जबरन उठाकर खेत ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा

Mon, 11 Nov 2024 05:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के हसनपुर इलाके में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। इस वारदात को गांव के ही युवक ने दिया। है। बच्ची की हालत गंभीर है। डीएमसीएच में वह मौत से जंग लड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के शरीर से काफी खून बह गया है। उसका सर्जरी किया गया है। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बच्ची का सर्जरी किया 
घटना के बाद बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची रविवार देर शाम घर लौटी तो उसके शरीर से खून टपक रहा था। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि उसे गांव के ही राजू कुमार साइकिल पर बैठकर ईख के खेत में ले गए थे। जहां उसके साथ गलत काम किया और सड़क पर लाकर छोड़ दिया। बच्ची जब घर लौटी तो उसके शरीर से खून निकलता हुआ देखा। यह देख परिजन घबरा गए। फौरान हुए सदर अस्पताल ले गए गए। यहां  डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया गया कि डीएमसीएच में रात बच्ची का सर्जरी किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने अपनी गलती कबूल करने की जगह मामले को रफ-दफा करने की भी बात कही। पीड़ित परिवार को धमकी भी दी। लेकिन, पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू कुमार को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें