फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का हुआ गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा निर्माण

Thu, 26 Jun 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन किया गया है। बिहार सरकार के मुख्य सचिव की देखरेख में इसका निर्माण कराया जायेगा। यह निर्माण कार्य अब शुरू होने जा रहा है।  
विज्ञापन
पुनौरा धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। बिहार सरकार ने इसे शुरू करते हुए श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन किया है। बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 की उपधारा (5) में उल्लेखित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने इसका गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव को बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष विकास आयुक्त को बनाया गया है। इन दोनों के नेतृत्व में इस 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है। 

विज्ञापन


यह स्वरूप है श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का 
इस 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा सीतामढ़ी के उप-विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष, सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव तथा पुनौराधाम मठ के महन्थ, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है। न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्तर से किया जाएगा। यह तुरंत प्रभाव से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें