पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब।
- फोटो : अमर उजाला
सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब को हाई कोर्ट से मंगलवार को बेल मिल गई है। मोतिहारी रानी कोठी स्थित उनके बहनोई एवं उनके चाचा के आपसी लड़ाई में ओसामा पर FIR हुआ था, जिस मामले में ओसामा शहाब लगभग 28 दिन से सीवान जेल में बंद हैं। ओसामा की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा में हुई थी, जिसके बाद हुसैनगंज पुलिस वहाँ से सीवान लाई थी।