फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports : बिहार में पहली बार हो रहे विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सेपकटकरा गेम्स खेल रहे 20 देश

Thu, 20 Mar 2025 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Sepaktakraw WC: बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में 20 देशों की महिला व पुरुष टीम ने हिस्सा लिया है। पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
टीम इंडिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेपकटकरा वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। बिहार पहली बार इस खेल की मेजबानी कर रहा है। पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कांपलेक्स में सीएम नीतीश कुमार ने विश्व कप का आगाज किया। सीएम नीतीश कुमार ने सेपकटाकरा वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इधर, पहले मैच को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित दिखे। पहला मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। भारत की टीम ने शुरूआत से ही आक्रामक तेवर दिखाते हुए बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने पूरे खेल में अपनी बढ़त बनाए रखी। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पिछले बार की विजेता टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन




वहीं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध बिहार सरकार के निरंतर प्रयास से आज बिहार खेल की दिशा में नई ऊंचाईयों को छू रहा है। आज गाँव गाँव तक खेल आंदोलन पहुंच चुका है तथा गांव की प्रतिभा का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रुप में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ल्ड कप के बिहार में आयोजन से ना सिर्फ बिहार के खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर बिहार की छवि और सुदृढ़ होगी। सुरेन्द्र मेहता ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन


 

बता दें कि बिहार में पहली बार सेपकटाकरा वर्ल्ड कप का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 20 से 25 मार्च तक किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में विश्व के 20 देश हिस्सा ले रहे हैं तथा 300 से ज्यादा खिलाडियों और प्रशिक्षकों की भागीदारी इसमें है। जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलयेशिया, ईरान, वियतनाम, भारत, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, यूएसप, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, चीनी ताइपे. की टीमों के बीच सेपकटाकरा का रोमांचक मुकाबला होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें