फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया बवाल, गाड़ी में लगाई आग

Thu, 26 Jun 2025 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: छात्र की मौत के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों के साथ पुलिस की भी झड़प हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार को स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। यह घटना बिहार शरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मई पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के 10 वर्षीय पुत्र जौसब कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक यात्री बस में तोड़फोड़ कर दी। जिस स्कार्पियो से छात्र की मौत हुई, उसके चालक के साथ भी मारपीट की गई और स्कार्पियो में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था जौसब
बताया जा रहा है कि जौसब अपने दो दोस्तों के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में छात्र को कुचल दिया, जिससे वह सड़क से दूर झाड़ियों में चला गया। जौसब एलकेजी का छात्र था और परवलपुर बाजार में पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परवलपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो चालक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया। 

पटना में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर; छात्र की मौत, उसके दोस्त की हालत गंभीर
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की
हिलसा एसडीओपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि मई पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक स्कूल के छात्र की स्कार्पियो द्वारा कुचले जाने के कारण मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कार्पियो चालक के साथ मारपीट की और उसमें आग लगा दी। एक बस में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य है और सड़क जाम को हटा लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें