फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिव मंदिर में दूध की जगह खून बहते देख दंग रह गए लोग, पुजारी का शव पड़ा था; जानिए, पूरा मामला

Thu, 26 Jun 2025 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मोतिहारी पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाए।  
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो खून से सना पुजारी का शव देखकर दंग रह गए। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


इधर, पुजारी की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग वहां प्रदर्शन करने लगे और प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की भी मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे चकिया एसडीपीओ ने समझा-बुझाकर भीड़ को वहां से हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारी किया है
इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी या जमीनी विवाद में हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी के परिवार वालों ने इस घटना में तीन लोगों को नामजद किया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौजूद हैं। अब स्थिति सामान्य है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

बिहार के इन 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

पुलिस ने इन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कड़ी सजा दिलाने की मांग की
घटना के बाद लोगों का कहना है कि शिव मंदिर से दूध की धारा बहती है। पहली बार किसी ने इस मंदिर में खून की धारा बहाई है। अपराधियों ने पुजारी की निर्मम हत्या की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें