फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का बदला समय, डीएम ने जारी किये आदेश

Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक तीन चार दिनों से बढती गर्मी को देखकर पटना के डीएम ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। यह सभी प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी विद्यालयों के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक पूर्वाह्न 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : एक बार मौका दीजिये, काम नहीं कर पाया तो फिर हटा दीजियेगा; जानिए किसने और क्यों कहा ऐसा

इस संबंध में पटना के डीएम डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है जिले में बढ़ रहे अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

यह खबर भी पढ़िए -Amrit Bharat Express: बिहार से देश को तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी; जानिए, शेड्यूल

इस सूचना के तहत यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक कार्य करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें