फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Student : छात्रा के साथ शिक्षक कर रहा था अश्लील हरकत, परिजनों ने जमकर पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

School Teacher : उसे हम शिक्षक नहीं कहेंगे, क्यों कि उसकी शर्मनाक हरकतें हमें उस शख्स को शिक्षक कहने से रोकती है। स्कूली छात्राओं को वह Bad Touch करने की कोशिश करता। मोबाइल नंबर भी मांगता था। आज परिजनों ने उसकी जमकर कुटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में एक निजी शिक्षक द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निजी शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। शिक्षक की हरकत से परेशान लड़की ने अपने घरवालों से इस बात की शिकायत की। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र के ततमा टोली वार्ड 24 स्थित ज्ञान ज्योति इंग्लिश स्कूल की है।

विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की पहचान वरुण ठाकुर के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रायः उसके साथ गलत हरकत करता था।  मना करने के बाद भी वह नहीं मानता था। शिक्षक वरुण ठाकुर से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों से इस बात की शिकायत की। छात्रा ने बताया कि शिक्षक वरुण ठाकुर और अन्य छात्राओं से भी गलत हरकत करता है और प्रायः फोन नंबर मांगते रहता था, नहीं देने पर डांट-फटकार और मारपीट भी करता था।

घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा और उसके भाई का कहना है कि स्कूल की कई छात्राएं हैं, जो केवल वरुण ठाकुर के खिलाफ शिकायत करती हैं। छात्रा के भाई ने कहा कि इसमें स्कूल प्रशासन की मिलीभगत है, क्योंकि शिकायत करने के बावजूद इस आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश की जा रही थी, जो स्कूल प्रशासन के गलत मानसिकता को दर्शाता है।आरोपी शिक्षक वरुण ठाकुर ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। वहीं प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें पहली बार ही इस तरह की शिकायत की जानकारी मिली है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें