ग्रामीण कैसर इमाम ने डीएम को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला
निजी जमीन पर मदरसा संचालित कर रहा
साल 2022 में इस रिपोर्ट के आने के बाद मदरसा सचिव शाहजहां को जेल जाना पड़ा। जेल से बाहर निकलकर वो दोबारा से निजी जमीन पर मदरसा संचालित कर रहा है। उसने कागजों पर 610 बच्चों का दाखिला ले रखा है। इस बार उसने इन बच्चों का एमडीएम का निवाला ही निगल लिया। रातोंरात उसने 15 क्विंटल चावल की उठाव कर लिया। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है। मदरसा सचिव के खिलाफ उन्होंने बिहार मदरसा बोर्ड, शिक्षा बोर्ड पटना, जिले के डीएम और डीईओ को आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।