पटना के गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ।
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस और बॉम स्क्वॉयड की टीम को भी तैनात
जगतगुरु श्री स्वरूपानंदेन्द्र सरस्वती जी (विशाखा शारदा पीठ) पटना पहुंच चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्चिनी चौबे ने खुद उनका स्वागत किया। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ-साथ देशभर के साधु-संत शामिल हो रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया। सनातन महाकुंभ में दर्जनों संत-महात्माओं की मौजूदगी रही। जिनमें शांतराम शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती,पदविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी, जगत गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, जगत गुरु अनंताचार्य जी महाराज, अयोध्या के महंत राजूदास जी, आचार्य स्वामी श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज, बागेश्वर धाम पीठ के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री व अन्य कई संतों शामिल हुए।
इधर, गांधी मैदान में इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। पटना जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम के लिए दो हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। आयोजन स्थल पर दर्जनों सीसीटीवी लगे हैं। बिहार पुलिस से अलग-अलग टीम इस कार्यक्रम की निगरानी की। एटीएस और बॉम स्क्वॉयड की टीम को भी तैनात किया गया।