फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीनियर IAS केके पाठक की बड़ी कार्रवाई, 304 शिक्षक के वेतन पर लगाई रोक; इस कारण से हुआ ऐसा

Sat, 22 Jul 2023 01:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के सभी सरकारी स्कूल में एक से 18 जुलाई तक निरीक्षण का कार्य चला। इस दौरान जांच में 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापक बिना सूचना दिए ही स्कूल से गायब दिखे।
विज्ञापन
स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग लगातार से चर्चा में है। इस बार चर्चा एक फरमान के कारण हो रही है। हाल में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आदेश दिया किया था। इसमें कहा था कि बिना सूचना कोई शिक्षक स्कूल से गायब मिले तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। शिक्षकों ने शायद इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। शिक्षा विभाग ने जांच करवाई तो पटना जिले के 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापक बिना सूचना स्कूल से गायब मिले। इसके बाद फौरन इनके वेतन पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन


स्कूलों में एक से 18 जुलाई तक हुआ निरीक्षण
शिक्षा विभाग की मानें तो अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर पटना जिले के सभी सरकारी स्कूल में एक से 18 जुलाई तक निरीक्षण का कार्य चला। इस दौरान जांच में 304 शिक्षक और 25 प्रधानाध्यापक बिना सूचना दिए ही स्कूल से गायब दिखे। इसके बाद इनके वेतन पर रोक लगा दी गई है। इन्हें बिना बताए छुट्टी लेने की वजह बताने को कहा गया है। 


जानिए किस दिन कितने शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
  • 1 जुलाई - 46 
  • 3 जुलाई - 25
  • 4 जुलाई - 18
  • 5 जुलाई - 11
  • 6 जुलाई - 14
  • 7 जुलाई - 11
  • 8 जुलाई - 10
  • 10 जुलाई -18
  • 11 जुलाई - 10  
  • 12 जुलाई - 38
  • 13 जुलाई - 45
  • 14 जुलाई -15
  • 15 जुलाई -14
  • 17 जुलाई -15
  • 18 जुलाई -14
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें