फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'बेटियों के साथ दरिंदगी' पर रोहिणी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- मां-बहनों की चीख CM को सुनाई नहीं देती

Sun, 05 Apr 2026 12:31 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में लगातार हो रहे बलात्कार के मुद्दे को मुद्दे को उठाया और सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई।  
विज्ञापन
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार की घटना पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोई दिन ऐसा बीतता है जब बिहार में बलात्कार की घटना न घटती हो। मगर बिहार के मौजूदा हुक्मरानों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मां-बहनों और मासूम बेटियों की चीख व पीड़ा न तो जड़ हो चुके सूबे के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और आला अधिकारियों को सुनाई देती है, और न ही दिखाई देती है।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि बलात्कार के मामलों पर इनमें से कोई कुछ बोलता भी नहीं। सबकी जुबान पर जैसे ताला लग जाता है। बलात्कार के मामलों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी से पूरे देश और दुनिया में बिहार की छवि धूमिल हो चुकी है। फिर भी “कानून का राज है, महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं”,ऐसा झूठा ढोल बड़ी बेशर्मी से लगातार पीटा जा रहा है।
Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर
विज्ञापन


रोहिणी का आरोप- सरकार संवेदनहीन हो चुकी है
रोहिणी आचार्य ने कहा कि संवेदनहीन हो चुकी सरकार के शासन में बलात्कार पीड़िताओं को न्याय मिलना तो दूर, उल्टे पीड़ित परिवारों को ही जाँच-पड़ताल और अनुसंधान के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। सत्ता के निर्देश पर मामलों की लीपापोती के लिए पूरा सरकारी तंत्र सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन


एक दिन पहले पटना में तीन साल की मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी
शुक्रवार की रात पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें