फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार की पथ निर्माण योजनाओं को मिली नयी गति, खगड़िया और मोतिहारी की तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Wed, 23 Jul 2025 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : खगड़िया, मोतिहारी की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 66.02 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। खगड़िया में “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत 0.797 कि.मी.लंबी सड़क चौड़ी होगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने खगड़िया, मोतिहारी की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 66.02 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि  “बिहार की सड़कों को मजबूत और व्यापक बनाने की नीति के तहत खगड़िया और मोतिहारी जिले की तीन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कुल 66.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गईं है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत कार्य प्रमण्डल, खगड़िया के अधीन “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत कुल 0.797 कि.मी. लंबे पथ एवं 222.75 मीटर लंबे हाई लेवल ब्रिज (9x24.75m) के निर्माण तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण हेतु ₹17.64 करोड़ की पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग जिंदा जले
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मोतिहारी जिले में दो प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसमें पथ प्रमण्डल ढाका के अंतर्गत “भंडार-भकुरहिया पथ” (0.00 किमी से 6.05 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹19.14 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सम्राट चौधरी ने बताया कि “मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ” के 28वें से 30वें कि.मी. तक अरेराज बाजार भाग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु ₹29.24 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण की इन योजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें