फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, किशनगंज में सड़क टूटने के कारण खाई में गिरी स्कॉर्पियो; आवागमन बाधित

Sun, 15 Jun 2025 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अगर सड़क निर्माण के वक्त ठीक से निरीक्षण किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। इसलिए इस मामले की प्रमुखता से जांच करनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में मानसून की पहली बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी मुख्य सड़क को पहली बारिश ने ही क्षतिग्रस्त कर दिया है। इतना ही नहीं कोचाधामन के सराय पावर सब स्टेशन के पास सड़क टूटने से एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी यात्री चोटिल हो गए। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं। इधर, मुख्य सड़क के टूटने से सोंथा और रहमतपारा के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे जिला मुख्यालय से हजारों लोगों का संपर्क टूट चुका है।

विज्ञापन


सड़क पहली ही बारिश में टूट गई
स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग एनएच 327ई या अलताकमलपुर के रास्ते का उपयोग करने की सलाह दी है। वहीं, मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को निकाला जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि खराब गुणवत्ता का इस्तेमाल होने के कारण सड़क पहली ही बारिश में टूट गई। इस मामले को वरीय अधिकारी गंभीरता से ले और इसे बनाने वाले संवेदक पर कार्रवाई करे।
 तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीन बार कट चुकी है सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि 2017 की बाढ़ के बाद से यह तीसरा मौका है जब इसी स्थान पर डायवर्सन पड़ा है, और अब तक तीन बार यह सड़क कट चुकी है। डीबी 50 रोड के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें