फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : पटना में बाइक सवार महिला कलाकार को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Sun, 26 Jan 2025 07:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राजधानी पटना के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर अनियंत्रित गति से भाग रहे चारपहिया वाहन ने बाइक सवार महिला कलाकार को पहले टक्कर मार गिराया, फिर कुचलते हुए भाग गया। रैपिडो बाइक के चालक ने ही अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची।
विज्ञापन
सड़क हादसे में रंगकर्मी और लोक गायिका सीमा वर्मा का निधन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने फिर एक जान ले ली। इस रोड पर गति नियंत्रण के लिए चालान करने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन यह व्यवस्था या तो लागू नहीं है या इसका कोई डर नहीं। डर होता तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी रैपिडो बाइक को पीछे से तेज टक्कर मारने के बाद उससे गिरी महिला को कुचलते हुए नहीं भागती। सड़क हादसे का शिकार रंगकर्मी और लोक गायिका सीमा वर्मा थीं। शनिवार को सचिवालय जाते समय यह हादसा हुआ और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


रैपिडो बाइक का घायल चालक खुद ले गया अस्पताल
रंग कर्मी व लोक गायिका सीमा वर्मा की मौत के बाद इस घटना की जानकारी सामने आयी। जानकारी के अनुसार घटना बेली रोड फ्लाई ओवर की है। सीमा वर्मा आशियाना स्थित घर से सचिवालय ड्यूटी करने जा रही थीं। उन्होंने रैपिडो बुक किया और उससे ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से पहले बाइक में धक्का मारा। इस टक्कर के कारण बाइक चालक के साथ सीमा वर्मा भी सड़क पर गिर गईं। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने भागने के चक्कर में सीमा वर्मा को बुरी तरह रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से वह जख्मी हो गईं। आनन-फानन में जख्मी रैपिडो चालक ही किसी तरह उन्हें बाइक पर बैठाकर निजी अस्पताल में ले गया।

पुलिस सीसीटीवी से गाड़ी का पता लगा रही
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आशियाना स्थित घर में कोहराम मच गया। सचिवालय में उनके साथ काम करने वाले कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गाड़ी की पहचान का प्रयास करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गाड़ी चलाने वाले की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें