फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की नहीं बनी बात, अब 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 12 Feb 2025 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: 13 जनवरी की शाम में बचते-बचाते रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस राबड़ी आवास पहुंचे थे। उस समय पशुपति कुमार पारस के महागठबंधन में शामिल होने के खूब चर्चे हुए थे। अब पारस कह रहे हैं कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
पशुपति पारस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के एक दिन पहले देर शाम रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस राबड़ी आवास पहुंचे थे। उस समय राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई थी। चर्चाएं यह होने लगी थी कि पशुपति कुमार पारस अब महागठबंधन के साथ हो लेंगे, लेकिन धीरे धीरे यह मामला थम गया। लेकिन आज पशुपति कुमार पारस ने एक घोषणा की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी दाल कहीं नहीं गली। इस वजह से उन्होंने इस साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस बात की घोषणा उन्होंने दो दिवसीय पार्टी के पदाधिकारी की बैठक में की। इस संबंध में रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी हर बूथ पर संगठन खड़ा करेगी और बीएलओ नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल माह तक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी.

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें