फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के बिहार दौरे पर राजद हमलावर: तेजस्वी ने बोली आपत्तिजनक भाषा, सीएम नीतीश को बताया अचेत; लालू भी बरसे

Fri, 20 Jun 2025 05:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लालू प्र्तासाद यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने पीएम पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तो चुनावी मौसम ऊपर से प्रधानमंत्री का बिहार में सभा, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त और तीखी बयानबाजी की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को ना “पॉकेटमार प्रधानमंत्री” चाहिए और ना ही “अचेत मुख्यमंत्री”। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण को “घिसा-पिटा” और “टेलीप्रॉम्पटर आधारित” बताते हुए कहा कि उसमें कोई नया कंटेंट नहीं था। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि सीवान को आपने 10 साल में क्या दिया, सिर्फ भाषण से तो किसी का पेट नहीं भरता। तेजस्वी यादव ने कहा कि भीड़ को प्रशासनिक दबाव और सरकारी संसाधनों से जबरदस्ती जुटाया गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -PM Narendra Modi : चुनाव की चर्चा नहीं, मगर सतर्क करते दिखे पीएम मोदी, बोले- लालटेन-पंजे के शिकंजे से बचना

 तेजस्वी यादव ने पीएम के सभा पर होने वाले खर्च पर भी सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक रैली में 100 करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं। बिहार जैसे गरीब राज्य से भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी होने के बावजूद खर्चा करवाती है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से 5 बार सीवान आए, ये खर्च किसका था? बिहार की जनता का पैसा भाजपा के प्रचार में क्यों लग रहा है? तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण में रेलवे इंजन का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी जिस रेल इंजन की बात कर रहे थे, वो लालू यादव के बनवाए कारखाने से निकलता है। इस पर वाहवाही लेना शर्मनाक है। 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: लालू यादव ने बाबा साहब के अपमान पर क्यों नहीं मांगी माफी? पीएम मोदी ने बताया; बोले- बिहार इसे याद रखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया के सहारे हमला किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार हित में मौसम की चेतावनी- आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है , गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें