फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : आप अपराधियों के मंगलराज में हैं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्यों कहा ऐसा; वीडियो भी किया पोस्ट

Mon, 26 May 2025 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने लिखा है कि  "मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि, आप अपराधियों के मंगलराज में हैं।” 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना के बोरिंग रोड में स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने फायरिंग करने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इसके लिए तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया है। उन्होंने घटना का वीडियो जारी करते हुए सरकार के खिलाफ कई बातें कही हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश

क्या लिखा तेजस्वी यादव ने 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि- "मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि, आप अपराधियों के मंगलराज में हैं।” मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है। अपराधियों से चंद कदम पीछे 𝐀𝐃𝐆 (𝐋𝐚𝐰 & 𝐎𝐫𝐝𝐞𝐫) की गाड़ी है फिर भी तीन दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए है। इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर की पढ़ें -Tej Pratap Yadav : कभी महादेव तो कभी कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव, विवाहेतर 'लीला' से पहले भी चर्चा में रहते हैं

तीन दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री जी इन घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे कि, “बोलो बीजेपी के गुंडाराज की जय, एनडीए के मंगलराज की जय, 𝟐𝟎 बरस पहले आई छींक की क्षय!”गोदी मीडिया को बीजेपी शासित बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी एवं सत्ता संपोषित अपराध भी प्रधानमंत्री के चेहरे का कमाल लगता है, इसलिए चयनात्मक स्मृतिलोप से ग्रस्त बेचारे पत्रकार इस जंगलराज पर कुछ बोलते ही नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें