नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहलगाम ने हुए आतंकी हमले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है। लेकिन साथ ही उन्होंने लापरवाही का भी आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आतंकी हमले में मारे गए शहीद नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का कहना है कि विनय नरवाल गोली लगने के बाद भी डेढ़ घंटे तक जिंदा रहा। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। तेजस्अवी यादव ने कहा कि अब सवाल उठता है कि जहां पर 2000 पर्यटक मौजूद थे तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उनके लिए एक भी सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद क्यों नहीं था? पहलगाम काफी है सिक्योरिटी जोन में आता है। गोली लगने के डेढ़ घंटे तक वह जवान जीवित था तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उनके लिए एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद क्यों नहीं था? जबकि सरकार को पता था कि 2014 से अब तक 3982 आतंकी घटनाएं हुई, जिसमें 413 आम लोगों की हत्या हुई है और 630 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?
यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar: पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश कुमार का खुलासा, मंत्री की ओर इशारा कर बोले- 'इनके कारण एनडीए से निकले'
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए देश की अधिकांश एजेंसियों को पार्टियों के पीछे लगाती हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों के पीछे इन एजेंसियों को क्यों नहीं लगाते हैं? ऐसा क्यों? हम लोगों के पीछे कई एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन आतंकवादियों के पीछे कौन सी एजेंसी लगाई जाती है? अगर यह घटनाएं हो रही हैं तो फिर इंटेलिजेंस क्या कर रहा है? तेजस्वी यादव ने कहा कि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका मतलब यह है कि इंटेलिजेंस फैल रहा। तेजस्वी यादव ने कहा पुलवामा हमले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जाती है जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गए।उस घटना में 200-300 किलो आरडीएक्स वहां कैसे पहुंचा उस जांच का क्या हुआ? उस मामले में कौन था दोषी? किसकी लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई थी? किसकी नाकामी थी? इसका कौन जवाब देगा?