फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राबड़ी आवास के बाहर पहरेदारी करने बैठे राजद नेता, कहा- लालू परिवार को अपमानित किया जा रहा

Sun, 07 Jun 2026 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: बंगला विवाद के बाद अब सुरक्षा में कटौती पर सियासत गरमा गई है। राबड़ी आवास के बाद आज राजद कार्यकर्ता सुबह से ही डटे हैं। वह पहरेदारी कर रहे हैं। राजद ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। आइये जानते हैं पूरा मामला
विज्ञापन
राजद आवास के बाहर सुरक्षा देते राजद के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को अपनी सुरक्षा हटा दी थी। अपने आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटा दिया था। इसके बाद राजद ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। आज सुबह से ही राजद कार्यकर्ता कुर्सी लगाकर राबड़ी आवास के बाहर बैठ गए। कुछ देर बाद वरिष्ठ नेता शिवचंद्र राम भी कार्यकर्ताओं के साथ राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे और जमीन पर धरना दे दिया। शिवचंद्र राम ने सीएम सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हमलोग ही अब राबड़ी आवास की सुरक्षा करेंगे। सरकार लगातार लालू परिवार के साथ साजिश रच रही है। हमलोग इस अपमान के सामने झुकने वाले नहीं है। 

विज्ञापन



राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। कुछ दिन पहले उनकी सुरक्षा में अचानक से कटौती कर दी गई। सत्तापक्ष में दर्जनों ऐसे लोग हैं जो कि न बिहार सरकार में मंत्री और न ही अन्य किसी बड़े पद पर हैं फिर भी उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। सामाजिक और राजनीतिक रूप से राजद का जनाधार ज्यादा है। इसलिए खतरा भी ज्यादा है। सरकार को इससे अवगत कराना चाहिए कि किस कमेटी ने सुरक्षा की समीक्षा की है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रताड़ित और अपमानित करने के लिए यह सब किया जा रहा है। सरकार नियम के अनुसार कोई काम नहीं कर रही है। पहले आवास आवंटन पर तानाशाही दिखाई गई और अब नियम के विरूद्ध जाकर सुरक्षा घटा दी गई। सरकार लालू परिवार को हर कदम पर अपमानित करने का कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एनडीए सरकार की ओर से किसने क्या कहा?
इधर, राबड़ी परिवार के सुरक्षा में कमी और सुरक्षा न लेने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाा तय मानकों के अनुसार दी जाती है। सरकार ने सुरक्षा उपलब्ध करवाई है लेकिन उसे लौटा दिया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सरकार और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार सुरक्षा की श्रेणी तय करती है। इसमें किसी शख्स की भूमिका नहीं होती है। इसलिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर राजद का यह आरोप गलत है।  


Bihar News: भाजपा विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा; पढ़ें पूरा मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें