फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बर्बाद करने की धमकी दे रहे'- राजद ने सुनील सिंह पर कार्रवाई के बाद खोला मोर्चा

Sat, 27 Jul 2024 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने पूछा कि आप ही बताइए विपक्ष को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है? सुनील सिंह की सदस्यता को मुख्यमंत्री के इशारे पर समाप्त की गई। सुनील सिंह लगातर मुख्यमंत्री के अहंकार पर चोट कर रहे थे।
विज्ञापन
राजद के वरीय नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के करीबी और राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद् की सदस्यता रद्द होने के बाद बिहार में सियासी घमासन जारी है। शनिवार दोपहर राजद कार्यलाय में पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करने के मामले को बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि  सुनील सिंह और कारी सोहैब को भी कई बार धमकियां दी गई। अधिकारियों को उत्तेजित किया गया। यह सब सत्ता पक्ष के उच्च पद पर बैठे हुए नायकों को शोभा नहीं देता है। आप अब मुख्यमंत्री पद पर बैठने के लायक नहीं होता है। विपक्ष तो सत्ता पक्ष का दर्पण होता है। लोकतंत्र में सत्ता का अभिन्न अंग है। विपक्ष की भूमिका ही सत्ता पक्ष की गलतियों तो उजागर करना है।

विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के अड़ियल रवैया और जिद्दीपन के कारण डॉ. सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता को खत्म कर दी गई। एक शासक की जिद्दी रवैया और उनके अडि़यल रूख को खुश करने के लिए दो व्यक्ति ने अपने आप को लाभान्वित करने के एवज में ये पटकथा बहुत पहले ही लिख दी थी। और कहीं न कहीं मुख्यमंत्री ने इन दोनों को उसका पुरस्कार लोकसभा के टिकट तथा दूसरे को उप सभापति बनाकर किया। इस तरह की पटकथा बहुत पहले ही लिख दी गई थी और उसी के तहत सुनिल सिंह की सदस्यता समाप्त की गई और दूसरे विधान परिषद सदस्य कारी मोहम्मद सोहैब को दो दिन के लिए सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव लिया गया।

मुख्यमंत्री के इशारे पर समाप्त की गई सुनील सिंह की सदस्यता
शक्ति यादव ने पूछा कि आप ही बताइए विपक्ष को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है? सुनील सिंह की सदस्यता को मुख्यमंत्री के इशारे पर समाप्त की गई। सुनील सिंह लगातर मुख्यमंत्री के अहंकार पर चोट कर रहे थे। शुक्रवार काला दिन के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। यह पटकथा बहुत पहले ही लिख दी गई थी। शक्ति यादव ने कहा कि अगर अनुशासन समिति को कार्रवाई ही करनी थी तो वह सस्पेंड कर देते। या पीठासीन पदाधिकारी इस मामले की भर्त्सना करवाकर सदन में चर्चा करवा लेते। लेकिन, सुनील सिंह को अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया। सुनील सिंह ने सभापति से लिखित में मांगा था कि उनका दोष क्या है? उन्हें किस गतली की सजा मिल रही है? लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही गलती का साक्ष्य दिया गया। 
विज्ञापन


लोकतंत्र की स्थापना करने वाले की आत्मा रो रही होगी
शक्ति यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने सदन में किस तरह से उन्होंने जीतन राम मांझी के खिलाफ अभ्रद शब्दों का इस्तेमाल किया था। विधान सभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने बार-बार महिलाओं के संबंध में अश्लील और मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल किया तथा दलित समाज से आने वाली महिला विधायक को किस तरह से अपमानित करने के लिए मर्यादाहीन भाषा इस्तेमाल की गई। समीर महासेठ को पिछले सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमकी थी। कहा था कि तुम व्यापारी न हो। व्यापार न करते हो। बर्बाद हो जाओगे। इतना ही नहीं लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के संबंध में किस तरह के अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उस वक्त आचार समिति खामोश क्यों रहीं। लोकतंत्र को सत्ता के जोर पर और एक व्यक्ति के जिद्द को पूरा करने के लिए सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया अपनायी गई जो कहीं से उचित नहीं है। सत्ता का अहंकार जनता कभी स्वीकार नहीं करती है ये बात सबको समझनी चाहिए। स पर सत्ता पक्ष और आचार समिति खामोश क्यो है। वहीं राजद प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुनील सिंह पर जिस तरह से कार्रवाई की गई उससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। जो बिहार लोकतंत्र की जननी रही है वहां पर ऐसी कार्रवाई से कहीं ना कहीं लोकतंत्र की स्थापना करने वाले की आत्मा रो रही होगी। बता दें कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने  विधान पार्षद कारी मोहम्मद सोहैब, डाॅ. अजय कुमार सिंह, रिंकु कुमार, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरूण कुमार यादव एवं प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिति में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें