बिहार की जनता सीओ की मनमानी से परेशान है। इस मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पटना के दो अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। उनमें पहला प्रवीण अनुरंजन है, जबकि दूसरे शिवकुमार शर्मा हैं। प्रवीण अनुरंजन और शिव कुमार शर्मा अब सेवा निवृत हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके पेंशन की राशि से कटौती करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कहना है कि पटना के बिक्रम अंचल के तत्कालीन सीओ प्रवीण अनुरंजन पर आरोप है कि उन्होंने दाखिल खारिज के 400 आवेदन को पहले रद्द कर दिया और फिर उसे स्वीकृत कर दाखिल खारिज किय़ा। लोगों की शिकायत है कि लेन-देन करने के बाद उसी भूमि का दाखिल खारिज किया जिसे पहले दौर में रद कर दिया था। विभाग ने जानकारी देते हुए विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सेवानिवृत अंचल अधिकारी शिवकुमार शर्मा के पेंशन की राशि से कटौती का आदेश दिया गया है।