जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शोभन बाईपास की जमीन को उपयुक्त माना है यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी ओर से तथा संपूर्ण मिथिलावासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। हमें विश्वास है, दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।
उत्तर भारत से नेपाल तक का होगा सबसे बड़ा केंद्र
संजय झा ने कहा कि राज्य सरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल डीएमसीएच का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए ₹2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण हो जाने पर दरभंगा केवल उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि नेपाल तक के लिए भी एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।