फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे ही तोड़ने जा रहा अपने पूर्व रेल मंत्री का बनवाया कॉलेज; कहां-क्यों हो रहा ऐसा?

Thu, 19 Dec 2024 07:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

सोनपुर के विधायक रामानुज प्रसाद ने कहा कि हम यहां से कॉलेज को नहीं हटने देंगे। इसलिए हमें जो आंदोलन करना होगा, वह करेंगे। हम रेल मंत्री से भी मिलकर कॉलेज के लिए बात करेंगे। यहां से कॉलेज नहीं हटने देंगे। 
विज्ञापन
कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर में डीआरएम ऑफिस के बगल में पूर्व रेल मंत्री द्वारा बनवाए गए कॉलेज को अब रेलवे हटाने जा रही है। 1978 में पूर्व रेल मंत्री स्व. मधु दंडवते के द्वारा पूर्वोत्तम रेलवे कोलेज की स्थापना की गई थी। इतना ही नहीं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने दो बार से इस कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने के लिए खूब प्रयास किया था। उनके रेल मंत्री रहते इस कॉलेज दो बार सत्यापन भी करवाया गया था। लेकिन, अब रेलवे द्वारा उसे कॉलेज को हटाने के लिए नोटिस दे दिया गया है। यह कॉलेज की स्थापना रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए निर्माण किया गया था। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे रेल कर्मचारियों के ही पढ़ते थे।

विज्ञापन


इस कॉलेज में गोपालगंज, सिवान, छपरा का भी बच्चों का एडमिशन
कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन प्रकिया होने के बाद रेल कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ने की प्रतिशत कम गई लेकिन सोनपुर में स्थित पूर्वोत्तर में रेलवे कॉलेज में 23 पंचायत में इकलौता कॉलेज है। अभी इस कॉलेज में 35 सौ छात्र-छात्रा पढ़ाई करते हैं। इस कॉलेज में 88 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस कॉलेज में सबसे ज्यादा लड़कियों का नामांकन है और आस पड़ोस कई पंचायत के बच्चे इस स्कूल में पढ़ने आते हैं। इस कॉलेज में गोपालगंज, सिवान, छपरा का भी बच्चों का एडमिशन है।

विधायक बोले- छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे
लोगों का कहना है कि जिस समय बिहार के रेल मंत्री रामविलास पासवान थे। उसे समय भी इस कॉलेज का सत्यापन हुआ था। लेकिन, सरकारी दर्जा नहीं मिला। अब कॉलेज को बचाने के लिए कॉलेज कैंपस में शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्राओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में सोनपुर के विधायक रामानुज प्रसाद भी शामिल हुए। वहीं विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे बेटा- बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज है। जहां पर हमारे बच्चे पढ़ाई करते हैं। हम यहां से कॉलेज को नहीं हटने देंगे। इसलिए हमें जो आंदोलन करना होगा, वह करेंगे। हम रेल मंत्री से भी मिलकर कॉलेज की बात करेंगे। यहां से कॉलेज नहीं हटने देंगे। इस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें