फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इस्तीफा देने वाले आईजी शिवदीप लांडे एक्शन में, थानेदार-एसडीपीओ के खिलाफ कर दी कार्रवाई की सिफारिश

Sat, 05 Oct 2024 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

आईजी शिवदीप लांडे के पत्र के अनुसार घटना के दो माह से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लूटे गए ज्वेलरी की बरामदगी नहीं कर पाई है। सिर्फ एक हीरे की अंगूठी की बरामदगी हुई है, जो बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति प्रतीत होती है।
विज्ञापन
पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने कार्रवाई की सिफारिश की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया आईजी कार्यालय से जारी एक पत्र में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना के संबंध में पुलिस की लापरवाही और उदासीनता का खुलासा हुआ है।दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लूटे गए ज्वेलरी की बरामदगी नहीं कर पाई है। सिर्फ एक हीरे की अंगूठी की बरामदगी कर बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति की है। लापरवाही को लेकर सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत सहित अन्य पुलिस कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वहीं सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति प्रतीत होती है
पूर्णिया आईजी शिव दीप लांडे के पत्र के अनुसार बीते 26 जुलाई को पूर्णिया शहर के बीचों-बीच स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी। इस घटना में अपराधियों ने तीन करोड़ सत्तर लाख (3.70 करोड़) रुपये के ज्वेलरी और एक स्टाफ का मोबाइल लूट लिया था। आईजी शिवदीप लांडे के पत्र के अनुसार घटना के दो माह से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लूटे गए ज्वेलरी की बरामदगी नहीं कर पाई है। सिर्फ एक हीरे की अंगूठी की बरामदगी हुई है, जो बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति प्रतीत होती है। इसके अलावा, लूटे गए मोबाइल की भी बरामदगी नहीं हुई है और न ही कांड के मुख्य साजिशकर्ता के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई है।

निलंबन की कार्रवाई की सिफारिश की गई है
पूर्णिया आईजी कार्यालय द्वारा थानाध्यक्ष, सहायक थाना और थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1, पूर्णिया के विरुद्ध भी अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट शीघ्रतम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें