फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Exam : अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर के नेताओं का किया था विरोध, आज खुद पहुंचकर सरकार को देने लगे चुनौती

Thu, 26 Dec 2024 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन देने के लिए जन सुराज के कुछ नेता  पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ा। लिहाजा अब गुरूवार को प्रशांत किशोर खुद उनके पास पहुंचे और बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएससी के अभ्यर्थियों की मांग परीक्षा को रद्द करने की है, लेकिन आयोग उनकी इस मांग पर सहमत नहीं है, लिहाजा आन्दोलन अब तक जारी है। इस बीच तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उसके समर्थन में खड़े हो गए हैं। प्रशांत किशोर ने बीपीएससी के अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कल यानी 27 दिसंबर को मैं आपके साथ चलने के लिए तैयार हूं। आपकों कोई लाठी नहीं मारेगा, अगर लाठी मारेगा तो सरकार गिरेगी। 

विज्ञापन


अगर लाठी मारेगा तो गिरेगी सरकार 
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरूवार की देर शाम गर्दनीबाग स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और बीपीएससी परीक्षा को कैंसिल कराने की मांग पर धरना पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वे कल दोपहर एक बजे छात्रों के साथ मार्च करेंगे, जिसमें वे सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब कोई उन पर लाठीचार्ज नहीं करेगा और अगर ऐसा हुआ तो सरकार गिर जाएगी। अगर पुलिस ने फिर से छात्रों पर लाठीचार्ज किया तो सबसे पहले वे ही लाठी खाएंगे। उन्होंने कहा कि आपकों कोई लाठी नहीं मारेगा, अगर लाठी मारेगा तो सरकार गिरेगी। 

लालू यादव ने भी किया समर्थन, पप्पू करेंगे बिहार बंद 
70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को रद करने की मांग को लेकर बीपीएससी कार्यालय के पास पहुंचे अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कई महिला पुरुष अभ्यर्थी इस लाठीचार्ज के शिकार हुए। उस लाठीचार्ज के बाद, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, यह गलत है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी सांसदों और विधायकों से हम इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करते हैं। पूर्णिया के सांसद ने भी बीपीएससी के अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए पहली जनवरी को बिहार बंद करने का आह्वान किया है। 

              
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें