फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल; जानें पूरा मामला

Sun, 16 Mar 2025 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर पुलिस का कहना है कि इस मामले में 20 महिला-पुरुष (अज्ञात) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई गई है। दो महिला को हिरासत लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
घायल पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में शुक्रवार देर रात एएसआई की हत्या के बाद फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें टाइगर मोबाइल के कांस्टेबल मन्नू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर वार्ड 34 दास टोला में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात एक विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में टाइगर मोबाइल के कांस्टेबल मन्नू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, फरीदपुर दास टोला निवासी रजनीश दास अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान वार्ड 32 निवासी सुनिता देवी की बकरी का बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। सुनिता देवी ने मुआवजे की मांग की, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। सुनिता देवी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, आरोप लगाते हुए कहा कि बाइक सवारों ने न केवल बकरी के बच्चे की जान ली, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ भी हाथापाई की।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया

विज्ञापन

मामले की जांच के लिए पुलिस जवान मन्नू कुमार और प्रदीप पांडे फरीदपुर दास टोला स्थित आरोपी के घर पहुंचे। पूछताछ के दौरान, ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कांस्टेबल मन्नू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल कांस्टेबल मन्नू कुमार के बयान पर पुलिस ने नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया

एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में पथराव में शामिल सबिता देवी और रेना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम दास, रजनीश सहित तीन चार अन्य नामजद सहित 20 महिला पुरुष (अज्ञात) के विरुद्ध छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, समझाने गई पुलिस पर भी हुआ पथराव; गांव में तनाव की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें