फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मम्मी-पापा की डांट सह न पाईं ये लड़कियां...और ट्रेन पर चढ़ निकल पड़ीं दिल्ली, फिर हुआ ये...

Thu, 19 Oct 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: बिहार में नालंदा जिले से दिल्ली आई चार लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां अपने मम्मी-पापा की डांट को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और ट्रेन पकड़ देश की राजधानी में पहुंच आईं।
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली गई लड़कियां बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के पावापुरी ओपी अंतर्गत एक गांव से 11 अक्तूबर को एक साथ चार किशोरी लापता हो गई थीं। एक बच्ची के पिता के द्वारा पावापुरी ओपी में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। इसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि उनकी 16 साल की बेटी अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ स्कूल गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई, बावजूद चारों बच्चियों का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बता दें कि आठ दिन बाद सभी बच्चियों को सकुशल पावापुरी ओपी पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है, जिसे मेडिकल जांच के लिए पावापुरी ओपी पुलिस गुरुवार को सदर अस्पताल लेकर पहुंची। पावापुरी ओपी प्रभारी अनिता कुमारी ने बताया, सभी बच्चियों को कल्याण बीघा ओपी अंतर्गत से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में बच्चियों ने बताया कि मां-बाप की डांट-फटकार के बाद सभी ट्रेन पकड़कर दिल्ली चली गई थी। जहां वह खुद के पैरों पर खड़ा होकर अपने बलबूते कुछ करने की प्लान बना रही थीं।

तभी उन लोगों को मालूम चला कि उन लोगों के पिता के द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद सभी बच्चियां वापस ट्रेन पड़कर नालंदा के कल्याण बीघा पहुंचीं। जहां से उन्हें बरामद कर लिया गया। धारा-164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए सभी बच्चियों को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। एक साथ चार किशोरियों के लापता होने का जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया था, तभी से पुलिस लगातार सभी बच्चियों के बरामदगी के लिए प्रयासरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें