फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दाह संस्कार के लिए ले जा रहे महिला की लाश को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 01 Jan 2024 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कुछ लोग एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उस शव को पकड़ लिया। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
मृतका विनीता कुमारी अपने पति सूरज यादव के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने सोमवार को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे एक महिला के शव को बरामद किया है। पुलिस के दाह संस्कार स्थल पर पहुंचते ही दाह संस्कार में शामिल होने आये सभी लोग वहां से फरार हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान बाईपास के पैजाबा गांव निवासी सूरज यादव की पत्नी विनीता कुमारी (22) के रूप में की गई है। मृतका की मां ने पटना के बाईपास थाने में दहेज के लिए बेटी के हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया दहेज़ के लिए की गई है हत्या 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मुंगेर की विनीता कुमारी की शादी पटना बाईपास के पैजाबा गांव निवासी सूरज यादव से लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विनीता कुमारी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विनीता के शव को चुपचाप दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी किसी तरह विनीता के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही विनीता के मायके वाले आनन-फानन में पटना के बाईपास स्थित अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि दाह संस्कार के लिए उनकी बेटी को ले जाया गया है। यह बात जानते ही विनीता के परिजनों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दाह संस्कार के लिए ले जा रहे विनीता के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बाईपास थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि विनीता की मां जमंती देवी ने अपनी बेटी के दहेज के लिए हत्या की लिखित शिकायत थाना को दिया है। उन्होंने बताया कि विनीता के ससुराल वाले चुपचाप उसके शव को दाह संस्कार करना चाह रहे थे, जिसे पुलिस ने बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनीता के ससुराल वाले फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें