फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar Police: मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान, अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसमें मुफ्फसिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसमें थाने के मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार एसआई श्रीराम, सिपाही मोहम्मद सेफ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान, अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप मुफ्फसिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले के दौरान, एक आरोपी गुड्डू यादव ने एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



फरार अपराधियों की तलाश कर रही मुंगेर पुलिस
इधर, इस घटना के बाद कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में इस हमले को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मामले की पूरी जानकारी और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले- पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गुड्डू यादव की निशानदेही पर पुलिस मुख्यारोपी रणवीर यादव को गिरफ्तार करने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान अपराधी गुड्डू यादव सिपाही का हथियार छीनकर फायरिंग करने लगा पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन, उसने बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी जो आरोपी के पैर में लगी है। इस घटना में चार पुलिस वाले घायल हुए हैं जबकि आरोपी का भी इलाज में चल रहा है। 

विवाद सुलझाने गए थे एसआई, अचानक अपराधियों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। ASI जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। इधर, आननफानन में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें