फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर वाले करवा रहे थे नाबालिग लड़की की शादी, बारात से पहले पहुंच गई पुलिस-प्रशासन की टीम

Wed, 18 Dec 2024 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

पुलिस-प्रशासन की टीम ने लड़की के घर वालों को काफी समझाया। बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इसकी कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। तब जाकर घर वालों ने बच्ची की शादी नहीं करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बाल विवाह की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली पंचायत के वार्ड संख्या 3 में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी करवाई जा रही थी। लेकिन, बारात पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। शादी को लेकर घर में सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। ऐसे में शादी को रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहयोग से एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची के माता पिता को समझाया गया। कम उम्र में शादी होने के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इसकी कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। तब जाकर घर वालों ने बच्ची की शादी नहीं करने का फैसला लिया। कहा कि 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही शादी करवाएंगे। इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्ची के अभिभावक से एक शपथ पत्र भी भरवाया गया है।

विज्ञापन


बाल विवाह को रोकने का निर्देश दिया
बताया जा रहा है कि किशनगंज की जन निर्माण केन्द्र की टीम को इस शादी की सूचना मिली थी। संस्था के जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी को दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम गठित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष कुर्लीकोर्ट को तुरंत उक्त बाल विवाह को रोकने का निर्देश दिया।

शादी को लेकर घर में सारी तैयारी हो चुकी थी
इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुर्लीकोर्ट थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल एवं जन निर्माण केन्द्र की संयुक्त टीम दल बल के साथ मंगलवार रात्रि सूचना स्थल पर पहुंचे जहां उसकी शादी हो रही थी। शादी की पूरी रस्में तैयार हो चुका था। बराती कुछ देर में पहुंचने वाले थे, खान पान भी बन कर तैयार था। घर में पंडाल भी लगाई गई है। परिवार के रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने इस शादी पर रोक लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें