अवकाश कुमार और गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गिरिराज सिंह से हुई थी नोंक-झोंक
हत्या के एक मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें फोन कर काफी कुछ कहा था। उस समय वक्ष कुमार ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुली चुनौती दी थी, जिस घटना की काफी चर्चा हुयी थी। 14 फरवरी 2020 को गिरिराज सिंह ने अवकाश कुमार को अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेल भेज देते हैं और अपराधियों को छोड़ देते हैं। गिरिराज सिंह के इस आरोप का अवकाश कुमार ने पलटवार करते हुए जवाब दिया था कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जो आरोप मुझ पर लगा रहे हैं उसका वह प्रमान्मुझे या मेरे वरीय अधिकारी को उपलब्ध कराएँ। अवकाश कुमार ने कहा था कि मंत्री जी जिस अपराधी को प्रश्रय देने का आरोप मुझपर लगा रहे हैं, उसका नाम भी बताया जाय और प्रमाण भी दिए जाएँ।
गुप्तेश्वर पाण्डेय से सम्मानित होते एसएसपी अवकाश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
9 किलो सोना लूट मामले में 14 किलो सोना किया था बरामद
बेगूसराय में 12 नवंबर 2019 को गढ़हारा ओपी के ठाकुरीचक के पास अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण के दो व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर और उसके ड्राइवर को गोली मारकर हत्या कर करीब 15 किलो सोना लूट लिया था। इस मामले में एसपी अवकाश कुमार ने सभी लूटे गए सोना के साथ उन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में कारोबारी ने मात्र 9 किलो सोना लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन आईपीएस अवकाश कुमार की टीम ने 14 किलो सोना बरामद किया था।