फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अब इस तारीख तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल; उमस भरी गर्मी के कारण DM ने जारी किया यह आदेश

Sat, 24 Jun 2023 09:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के मौसम की बात करें पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जून को एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में उमस भरी गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 28 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले 19 से 24 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। लेकिन, शनिवार देर शाम जिलाधिकारी ने फिर से आदेश जारी किया और पुनः पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया है।

विज्ञापन


12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद
जिलाधिकारी ने बताया कि राजधानी पटना में अधिक तापमान और दोपहर में पड़ रही उमस भरी गर्मी को रखते हुए प्री स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश को विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक को इसे लागू करना होगा। इधर, 29 जून को बकरीद है। यानी अब अगर स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे इसका फैसला 30 जून को आएगा।

अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के इस आदेश को कोई भी विद्यालय के प्राचार्य अगर अवहेलना करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात बताई जा रही है। आदेश में यह भी चर्चा है कि 28 जून के बाद पुनः इस पर मंथन एवं विचार करने के बाद अगला आदेश पारित किया जाएगा। इस आदेश की कॉपी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रकाशित की गई है ताकि विद्यालयों को किसके लिए किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं बनी रहे।
विज्ञापन


जानिए, पटना के मौसम का हाल 
पटना के मौसम की बात करें पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जून को एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 25 जून को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 26 और 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश की संंभावना जताई गई है। ऐसे में संभावना है कि पटना में गर्मी से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें