पटना सिटी एसपी अतुलित झा ने बताया कि पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, और सुरभी के पति राकेश रौशन से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभी राज के हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर स्थित सुरभी के चैंबर में घुसकर उन्हें 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी बड़ी आसानी से फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल कर्मियों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दो घंटे बाद दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से पांच खोखे बरामद किए। पुलिस अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी
विज्ञापन
घटना के समय अस्पताल में मौजूद एक कर्मी ने बताया कि हमलोग मेदांता से आए डॉक्टर द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग के बाद आपस में बातें कर रहे थे, तभी लगा कि सुरभी मैम चैंबर में बैठी हैं। जब वह अंदर गए, तो पाया कि वह फर्श पर गिरी हुई थीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरभी को 7 गोलियां मारी गईं, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। न ही किसी ने अपराधियों को अंदर आते या जाते देखा।
अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही
पटना सिटी एसपी अतुलित झा ने बताया कि पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, और सुरभी के पति राकेश रौशन से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
चैंबर से खून के दाग मिटाए गए
सूत्रों के अनुसार, यह हत्या बेहद करीबी व्यक्ति द्वारा की गई है, जो पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। सुरभी का चैंबर तीसरे फ्लोर पर था, और वहां बिना अनुमति किसी के घुसने की इजाजत नहीं थी। हत्या दोपहर दो बजे की गई, जबकि उस वक्त मरीज और स्टाफ भी मौजूद थे। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राकेश रौशन (सुरभी के पति), ने अपने ससुर को कॉल करते समय गोली लगने की बात छिपाई। वह अस्पताल में सुरभी के साथ काम करते थे, लेकिन घटना के बाद खुद को संदेह के घेरे में डालते रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि चैंबर से खून के दाग ऐसे साफ किए गए जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो। सुरभी को गोली लगने के 2 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई, और घटना के कुछ दिन पहले ही अस्पताल के CCTV कैमरों को बदला गया था।