फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना मैराथन शुरू, केन्या और इथोपिया के धावकों के साथ दौड़ रहे 10 हजार लोग; ट्रैफिक रूट भी बदला

Sun, 17 Dec 2023 07:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Marathon : दौड़ की मॉनिटरिंग इलेक्ट्रॉनिक तरीके से की जा रही है। इसके लिए प्रतिभागियों के हाथ पर बैंड बांधा गया है। इस बैंड में चिप लगे हुए हैं। यह चिप कंप्यूटर से जुड़ा है।
विज्ञापन
पटना मैराथन में शामिल हुए धावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशामुक्त बिहार का संदेश देने के लिए पटना मैराथन रविवार अहले सुबह ही शुरू हो गया। केन्या, इथोपिया के 12 धावक और एथलीट अंजु बॉबी जार्ज के साथ करीब 10 हजार धावक दौड़ रहे। चार कैटेगरी में आयोजित इस मैराथन में देश के अन्य राज्यों से आए 500, बिहार के 9500 धावक शामिल हुए। दौड़ की मॉनिटरिंग इलेक्ट्रॉनिक तरीके से की जा रही है। इसके लिए प्रतिभागियों के हाथ पर बैंड बांधा गया है। इस बैंड में चिप लगे हुए हैं। यह चिप कंप्यूटर से जुड़ा है। 

विज्ञापन




सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
इधर, जिला प्रशासन द्वारा पटना मैराथन को लेकर तैयारी पूरी हो गई थी। गांधी मैदान से इसकी शुरुआत हुई। रविवार सुबह चार बजे से प्रतिभागी पहुंचने लगे। साढ़े पांच बजे फुल यानी 42 किमी दौड़ और हाफ यानी 21 किमी दौड़ की शुरुआत हुई। वहीं सात बजे 10 किमी दौड़ की शुरुआत हुई। साढ़े आठ बजे पांच किमी दौड़ होने जा रही है। डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा खुद इसकी निगरानी रख रहे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 40 दंडाधिकारी के साथ 150 जवान, और 500 ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन

पटना मैराथन। - फोटो : अमर उजाला
कई जगहों पर ट्रैफिक रूट बदला गया
पटना मैराथन के कारण जिला प्रशासन की ओर से राजधानी में कई जगहों पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। गांधी मैदान से मैराथन की शुरुआत हुई है। धावक गंगा पथ, खास महल दीघा दियारा, इंदिरा नगर से वापस जेपी गंगा पथ, गोलघर, गांधी मैदान पहुंचेगा। ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने कहा कि गांधी मैदान के गेट नंबर एक से चिल्ड्रेन पार्क तक पश्चिमी और पूर्वी लेन में वाहन नहीं चलेंगे। वहीं चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय के सामने, गंगा पथ मोड़ से अटल पथ गोलबंर तक, पश्चिमी और दक्षिणी लेन, अटल पथ गोलंबर से एसके पुरी मोड़ तक पूर्वी लेन में रविवार सुबह 10 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे। वहीं गाय घाट और पीएमसीएच जाने वाली गाड़िया गंगा पथ के अलावा अशोक राजपथ का उपयोग करेंगे। जेपी सेतु से पटना आने वाली गाड़ियों को गंगा पथ पर नीचे की ओर से नहीं आने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें