फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 9 घंटे इंतजार के बाद दरभंगा से दिल्ली की स्पाइसजेट का फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 10:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि 9 घंटे इंतजार के बाद बिना किसी सूचना के उनकी स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द कर दी गई। उनसब को दरभंगा से दिल्ली जाना था। 
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दरभंगा एयरपोर्ट पर 9 घंटे इंतजार करने के बाद अचानक स्पाइसजेट विमान को रद्द कर दिया गया।  स्पाइसजेट विमान को रद्द होने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।  स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 447 को सुबह 11:40 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन 9 घंटे तक इंतजार कराने के बाद कंपनी ने फ्लाइट रद्द कर दी। यात्रियों को बार-बार आश्वासन दिया गया, लेकिन शाम होते-होते बिना किसी अनाउंसमेंट के फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जब डीएम खुद पहुंच गये भू-अर्जन कार्यालय, एक घंटे तक खड़े रहे; फिर लिपिक पर की कार्रवाई

यात्रियों का आरोप है कि कंपनी ने झूठ बोलकर उन्हें परेशान किया। न होटल की व्यवस्था की गई, न ही कोई ट्रांसपोर्ट दिया गया। एक महिला यात्री ने बताया कि वह मधुबनी जिले के रघोली गांव से आई हैं। सुबह से एयरपोर्ट पर हैं। 8-10 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। कोई क्रू मेंबर या एयर होस्टेस नजर नहीं आई। सिर्फ नूडल्स देकर काम चलाया गया। एयरपोर्ट शहर से दूर है। सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। महिला यात्रियों को रात भर एयरपोर्ट पर रुकने को कहा जा रहा है। बाहर निकालने की बात भी हो रही है। कंपनी के  स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं है। लोगों का आरोप है कि बात करने के लिए या शिकायत सुनने के लिए वहां कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं है। सुबह 9 बजे से बिना खाए एयरपोर्ट पर हैं। होटल में रूम दिलाने की बात पर स्टाफ ने कहा कि पैसे कहां से लाएं। ऑनलाइन होटल बुक करने की कोशिश की, लेकिन दरभंगा में होटल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी के विधायक मुन्ना यादव की फिर फिसली जुबान, विवादित बयान देकर फंसे; जानें क्या कहा?

एक वृद्ध मरीज ने बताया कि वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। वह मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से आए हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका अपॉइंटमेंट था,  लेकिन फ्लाइट रद्द होने की वजह से वह दिल्ली नहीं जा  जा पाए। उन्होंने कहा कि यह स्पाइसजेट की मनमानी है। यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें