फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पप्पू यादव बोले- कांग्रेस के प्रति हमलोग पूरी तरह समर्पित हैं, जल्द ही गांधी मैदान में करेंगे बड़ी रैली

Sun, 04 May 2025 06:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में महागठबंधन की बैठक में बिहार के इकलौते सांसद पप्पू यादव को निमंत्रण नहीं मिला। इसके बाजवूद पप्पू यादव ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की। पूर्णिया सांसद ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 100 सीटों पर देने की मांग की। 
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस में विलय हो चुकी जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। रविवार दोपहर पटना के एक होटल में उन्होंने यह बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दा पर चर्चा हुई। बैठक में जन अधिकार पार्टी के वरीय नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की सहमति जताई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी का विलय लोकसभा चुनाव के वक्त ही कांग्रेस में कर दिया है। हमलोग पूरे दमखम के साथ बिहार में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। पप्पू यादव ने एलान किया कि जल्द ही हमलोग मिलकर गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभ करेंगे। इसके हमारे नेता राहुल गांधी और नेत्री प्रियंका गांधी को भी आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं
निर्दलीय सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में भी निमंत्रण नहीं मिलने के बावजूद पप्पू यादव ने खुद को कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित बताया। आज से हमारे एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस को जड़ से मजबूत करने में लग जायेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ा घटक दल हैं। हमारी मांग है कि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़े।
इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी बोले- उपलब्धियां गिनाइए, 20 मई को प्रदर्शन करेगा विपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं
पप्पू यादव ने कहा कि कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने जातीय गणना और प्राइवेट सेक्टर में सामाजिक समानता के मुद्दों पर जोड़ दिया। उन्होंने आज उनके ही एजेंडों को भारतीय जनता पार्टी अपना बनाना चाह रही है। राहुल गांधी ने देश की रक्षा के लिए हर तरह के अपमान को सहने की ताकत दिखाई। वह देश की अंतिम व्यक्ति की हिस्सेदारी और साजेदारी की वकालत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें