फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में JEE मेन का टॉपर बना वैशाली का पाणिनी; 99.99 परसेंटाइल लाकर कर दिया नाम रोशन

Wed, 12 Feb 2025 09:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में बिहार से हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष देशभर से कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया, जिनमें राजस्थान के 5 छात्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
पाणिनी बना स्टेट टॉपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में बिहार से हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष देशभर से कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया, जिनमें राजस्थान के 5 छात्र शामिल हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2 छात्र तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की। बीई/बीटेक के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12,58,136 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


99.99 परसेंटाइल स्कोर लाकर नाम रौशन किया
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में बिहार से हाजीपुर के छात्र पाणिनी ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर लाकर नाम रौशन किया है। इस वर्ष देशभर से कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर सके हैं। जिनमें राजस्थान के पांच छात्र शामिल हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से दो-दो छात्र तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल किया है। 

12,58,136 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे
बीई/बीटेक के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 12,58,136 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 95.93 उपस्थिति के साथ 22 से 29 जनवरी के बीच 13 भाषाओं में आयोजित की गई। इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वालों छात्रा आंध्र प्रदेश की साई मनोगना गुथिकोंडा एकमात्र महिला अभ्यर्थी रही है। 
विज्ञापन


जानिए, टॉपर पाणिनी के बारे में
टॉपर पाणिनी एक शिक्षक परिवार से हैं। उनके पिता संजय कुमार शर्मा लालगंज रोड स्थित हायर सेकेंड्री मीणापुर राई विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। जबकि माता निभा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापताड़ भगवानपुर में शिक्षिका हैं। परिवार में एकलौते बेटे पाणिनी कक्षा 6 से हाजीपुर के  निजी विधालय में सुमित सर के मार्गदर्शन में अध्ययनरत रहा हैं। उनकी बड़ी बहन वर्तमान में CS कोर ब्रांच में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। बताया गया इस परिणामक बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पूरे परिवार 4 लोग हैं माता-पिता और भाई बहन संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे लगन से पढ़ाई करता था और जो भी स्कूल से गाइडलाइन मिलती था उस पर वह ध्यान लगा कर पढ़ाई करता था। पढ़ाई में हम भी सहयोग करते थे लेकिन हमारी बड़ी वाली बच्ची भी समय-समय पर गाइड करती थी। जिसके कारण यह उपलब्धि हासिल किया है। इस रिजल्ट के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें