फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में फिलिस्तीन का झंडा फहराया, अब सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल

Tue, 01 Apr 2025 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Khagaria News: यूपी सहारनपुर के बाद अब बिहार के खगड़िया में भी नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में झंडा दिखाने का मामला सामने आया है। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सामने आते ही खगड़िया पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में फिलिस्तीन के समर्थन में उसका झंडा लहराया गया। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पूरा मामला जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित देवरी पंचायत के कुढ़ाधार स्थित ईदगाह पर बीते सोमवार को नमाज के दौरान हुआ। इसमें लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में मड़ैया थाना के थानाध्यक्ष मो. फिरदोस ने कहा कि उनके पास यह मामला नहीं पहुंचा है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे वरीय अधिकारी से बात कर इस पर कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि सोमवार को ईद की नमाज के समय देवरी पंचायत के समिति सदस्य मो. फिरोज आलम के पुत्र मो. शरियार ने ईदगाह में अपने कांधे पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया था, जिसे उसने अपने फेसबुक स्टेट्स पर भी डाला था।

विज्ञापन


वायरल होते ही स्टेटस हुआ डिलीट 
बता दें कि परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत स्थित कुढ़ाधार ईदगाह से नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में झंडे लहराने का यह मामला जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया तो इसे लगाने के आरोपी मो. शरियार ने इसे अपने फेसबुक से डिलीट कर दिया। इस मामले में लोगों का कहना है कि ईद की नमाज जैसे मौके पर इस तरह से फिलिस्तीन का झंडा दिखाने का क्या मतलब हो सकता है?


यूपी में भी दिखाया गया था झंडा, एफआईआर दर्ज हुई
गौरतलब है कि सोमवार को ही यूपी के सहारनपुर जिले में नमाज के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में झंडा दिखाया गया था। इसके बाद उन लोगों ने नारेबाजी भी की थी। इस मामले में यूपी पुलिस द्वारा करीब 70 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन, यूपी के बाद अब बिहार के खगड़िया जिले में भी इस तरह के मामले में पुलिस क्या करती है, यह देखना होगा। इस मामले में खगड़िया एसपी राकेश कुमार से भी 'अमर उजाला' ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में भी टोल टैक्स बढ़ा; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें